फ्रेंच ओपन 2020: स्टान वावरिंका ने एंडी मरे को दी शिकस्त, ज्वरेव भी जीते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2020

पेरिस।आम तौर पर ग्रैंडस्लैम के पहले दौर में दो ग्रैंडस्लैम चैम्पियनों का सामना नहीं होता लेकिन फ्रेंच ओपन के शुरूआती दौर में यह देखने को मिला जिसमें स्टान वावरिंका ने एंडी मर्रे को शिकस्त दी जबकि अमेरिकी ओपन उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव भी दूसरे दौर में पहुंच गए। कोरोना वायरस महामारी के कारण फ्रेंच ओपन मई की बजाय सितंबर में हो रहा है। फ्रांस में कोरोना वायरस के बढते मामलों के चलते 1000 दर्शकों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई। वावरिंका ने रविवार को खेले गए इस मुकाबले में 97 मिनट में मर्रे को 6 . 1, 6 . 3, 6 . 2 से हराया। मर्रे पूरे मैच में छह गेम ही जीत सके जो उनके 237 ग्रैंडस्लैम मैचों के कैरियर का सबसे खराब प्रदर्शन है।वह 2014 में भी रोलां गैरो पर 12 बार के चैम्पियन रफेल नडाल से हारे थे। इससे पहले दो ग्रैंडस्लैम चैम्पियन की टक्कर पहले दौर में 2012 विम्लबडन में हुई थी जब नोवाक जोकोविच के सामने जुआन कार्लोस फरेरो थे। फ्रेंच ओपन में 199 में माइकल चांग और येवजेनी काफेलनिकोव पहले दौर में एक दूसरे से खेले थे।

प्रमुख खबरें

Kangana Ranaut ने नीली साड़ी में भाई अक्षत संग मनाया Raksha Bandhan, शेयर कीं पूजा की तस्वीरें

Amit Thackeray की कैब ड्राइवरों को चेतावनी, कहा- मराठी नहीं बोली तो होगी पिटाई

India Canada Trade: 2026 तक CEPA पूरा करने पर सहमति, BIT पर भी होगी वार्ता

Donald Trump ने Lake Ontario का नाम बदलकर Lake America करने का आदेश दिया