बुरे फंसे अनिल अंबानी, टैक्स चोरी के आरोप में इनकम टैक्स ने भेजा नोटिस, चल सकता है मुकदमा

By निधि अविनाश | Aug 24, 2022

रिलांयस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के बुरे दिन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,आयकर विभाग ने अनिल अंबानी के खिलाफ काला घम अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि उन पर दो स्विस बैंक के खातों में 814 करोड़ से अधिक की अघोषित धनराशि पर 420 करोड़ रुपये की जानबूझकर कर चोरी का आरोप लगाया गया है।

उनपर विदेश के अघोषित पैसे और संपत्ति रखने और टैक्स चोरी करने का आरोप लगा है। कर अधिकारियों के नोटिस के मुताबिक, अनिल अंबानी ने बहामास स्थित कंपनी डायमंड ट्रस्ट और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड (बीवीआइ) में बनाई गई एक और कंपनी नार्दर्न अटलांटिक ट्रेडिंग अनलिमिटेड (एनएटीयू) में निवेशक और ऑनर है।

इसे भी पढ़ें: Dollar Vs Rupee : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे टूटा

इसके अलावा एक ड्रीमवर्क होल्डिंग नाम की कंपनी भी है जिसका अकाउंट स्विस बैंक में बना हुआ था। इसमें 3.2 करोड़ रुपए जमा थे। विभाग का आरोप है कि इतनी धनराशि अनिल अंबानी के पर्सनल अकाउंट में भेजी गई थी। बता दें कि साल 2006 में अंबानी ने ट्रस्ट को खोलने के लिए केवाईसी के दौरान अपना पासपोर्ट दिया था। इस ट्रस्ट के लाभार्थियों में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra