अंसारी को बांदा जेल में लाए जाने पर बोले अनिल राजभर, कानून से मजाक करने वालों की UP में हो चुकी है वापसी

By अनुराग गुप्ता | Apr 07, 2021

बांदा। करीब दो साल पंजाब की जेल में बिताने के बाद बाहुबली मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में स्थानांतरित किया गया। जहां पर चिकित्सकों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसी बीच योगी आदित्यनाथ सरकार में अनिल राजभर का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि जो लोग कानून से मजाक करते थे, उनकी उत्तर प्रदेश में वापसी हो चुकी है। 

मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के विषय पर अनिल राजभर ने कहा कि उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है और उनको कोरोना न हो इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जेल प्रशासन ने भी प्रोटोकॉल जारी किया है, उसका भी पालन कर रहे हैं। सरकार और न्यायालय के प्रोटोकॉल का भी पालन किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: बाहुबली मुख्तार अंसारी को पंजाब पुलिस ने UP पुलिस को सौंपा, अब बांदा जेल होगा नया पता 

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की स्पेशल सुरक्षा टीम मुख्तार अंसारी को बुधवार तड़के 4:50 बजे बांदा जेल पहुंची। जहां की 16 नंबर बैरक में उन्हें रखा गया। पुलिस महानिदेशक जेल ने बताया कि बांदा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की एक टीम ने मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। हालांकि, अंसारी का अभी कोरोना वायरस टेस्ट कराया जाना बाकी है।

प्रमुख खबरें

Iran-US Ceasefire: अमेरिका से वार्ता को माने मोजतबा खामेनेई! जल्द खत्म होगी जंग

उत्तर कोरिया: दिखावटी चुनाव में तानाशाह की फिर बल्ले-बल्ले

Aryan Khan drugs case: समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान से मांगी थी 25 करोड़ की रिश्वत? बॉम्बे हाई कोर्ट के सामने क्या सच आया सामने

वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत तलाशने की बढ़ी दरकार