कच्चा बादाम पर नाचने वाली अंजलि अरोड़ा की कंगना रनौत ने Lockup में लगायी क्लास

By रेनू तिवारी | Mar 06, 2022

कुछ-कुछ बिग बॉस की तर्ज पर कंगना रनौत का शो लॉकअप शुरू हो गया हैं। शो में वीकेंड के वार की तरह ही कंगना रनौत द जजमेंट डे पर आती हैं और प्रतियोगियों की क्लास लगाती हैं। एपिसोड के एक प्रोमो से पता चला कि कंगना ने जिन प्रतियोगियों से पूछताछ की उनमें अंजलि अरोड़ा थीं। अंजली अरोड़ा वह लड़की हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर 10 मीलियन लोग फॉलो करते हैं। अंजली का कच्चा बदाम डांस हाल ही में वायरल हुआ था। पहले वह टिकटॉक बनाती थी लेकिन एप के बैन होने के बाद अब वह इंस्टा पर रील बनाती है। शो में कंगना रनौत ने उनसे यहीं पूछा कि आखिर आप में क्या टेलेंट है जिसके कारण मैं आपको फॉलो करूं। साथ ही कंगना ने यह भी पूछा की आखिर उनके सोशल मीडिया पर इतने फॉलोअर्स क्यों हैं?

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध को देख कर बोस्निया के निवासियों की 1990 की लड़ाई की यादें ताजा हो गई

अंजलि ने अपने प्रदर्शन के अंत में कंगना की ओर हाथ जोड़े, हालांकि, मेजबान इससे नाखुश दिखीं। द जजमेंट डे के दौरान कंगना ने अन्य प्रतियोगियों से भी पूछताछ की, और यहां तक कि सलमान खान के बिग बॉस के संदर्भ में अपने पिछले बयान, "ये आपके भाई का घर नहीं है" को दोहराया। प्रतियोगियों से यह भी कहा कि इस जेल को एक घर के रूप में देखना बंद करिए। उन्होंने पायल रोहतगी को चेतावनी दी कि उसे अभी तक एहसास नहीं हुआ है कि वह जेल में है, और तहसीन पूनावाला से कहा कि वह बिना नमक की बिरयानी की तरह है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने BRICS में Global South को नियम तय करने वाला बनाने पर दिया जोर

New Delhi में BRICS Summit की ऐतिहासिक तस्वीर: PM Modi, Xi और Putin ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश

भारत में महंगे होंगे Samsung के फ्लैगशिप फोन, Galaxy S26 Ultra की कीमत बढ़ना लगभग तय

President Droupadi Murmu ने Iranian President Pezeshkian से की वार्ता, कूटनीति पर दिया जोर