अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की दिसंबर में हुई शादी फिक्स, जानें कैसा होगा वेडिंग फंक्शन, कौन-कौन होगा शामिल

By रेनू तिवारी | Nov 02, 2021

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड  'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है। कभी वह अपने मंगेतर के साथ तस्वीरें पोस्ट करती है तो भी डांस वीडियो डालती है। सुशांत की मौत के बाद अंकिता काफी समय तक सुर्खियों में बनीं रही। इस बार वह फिर सुर्खियों में हैं अपनी शादी को लेकर, जी हां  एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और व्यवसायी विक्की जैन शादी करने जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: RRR teaser : राम चरण, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट की भव्य फिल्म का टीजर रिलीज

 

 अंकिता लोखंडे और विक्की जैन  की शादी में कई बड़े मेहमान भी आने वाले हैं। अंकिता मुंबई में ही शादी करने जा रही है। प्यार में डूबे कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए लंबी दूरी की यात्रा नहीं करेंगे, बल्कि शहर में एक स्थल एक 5-सितारा होटल में ही शादी करेंगे। उन्होंने होटल बुक कर लिया है। माना जा रहा है इस बार दिसंबर में कई बॉलीवुड हस्तियां शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्स की मानें तो कैटरीना कैफ-विक्की कौशल (दिसंबर), फिर राजकुमार राव-पत्रलेखा (नवंबर) और अब अंकिता लोखंडे-विक्की जैन (दिसंबर), रणबीर कपूर और आलिया भी इसी साल 2021 में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 

अंकिता ने हाल ही में अपने प्रेमी और दोस्तों के साथ एक दिवाली पार्टी में शिरकत की और उम्मीद के मुताबिक, उन्होंने इस अवसर के लिए पहनी एक लाल रंग की झिलमिलाती साड़ी में अपने नृत्य और कार्यक्रम का आनंद लेते हुए तस्वीरों की एक श्रृंखला को छोड़ दिया। इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो में अंकिता को विक्की के साथ स्लो डांस करते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद वह उसे किस करता है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Land Monetisation पर विवाद, सरकार ने कहा चुनिंदा भूखंडों से बढ़ेगा राजस्व

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना