अंकिता लोखंडे करने जा रही हैं शादी? एक्टर शाहीर शेख ने किया खुलासा

By प्रिया मिश्रा | Sep 10, 2021

एकता कपूर के मशहूर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो भी रिलीज किया गया है जिसे देखने के बाद दर्शकों को सुशांत सिंह राजपूत की याद आई। आपको बता दें कि शो के पहले सीजन में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मानव के किरदार में लीड रोड में थे। वहीं, उनके साथ एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अर्चना के किरदार में लीड रोल में थीं। इस बार पवित्र रिश्ता 2 में अंकिता लोखंडे के साथ एक्टर शाहीर शेख मानव के रोल में नज़र आएंगे। 

इसे भी पढ़ें: ऐसा क्या हुआ कि भांजे कृष्णा अभिषेक पर भड़कीं गोविंदा की पत्नी, कहा- कभी नहीं देखना चाहती उसका चेहरा

बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान अंकिता से पवित्र रिश्ता के बाद की उनकी योजनाओं के बारे में पूछा गया। इस पर अंकिता ने हँसते हुए कहा कि शो के बाद उनका कोई प्लान नहीं है। तभी शहीर ने कहा, "कम ऑन, तुम शादी कर रही हो।"

इस पर अंकिता ने शाहिर को चुप रहने के लिए कहा। अंकिता ने कहा कि मैं फ़िलहाल ऐसा कुछ नहीं कर रही हूँ। हालाँकि,उन्होंने आगे कहा कि वे फरवरी से कुछ शुरू करने जा रही हैं। 

इससे पहले मई में अंकिता लोखंडे ने कहा था कि वह अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने पर विचार कर रही हैं। आपको बता दें कि अंकिता पिछले तीन साल से बिजेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। उन्होंने अप्रैल में अपनी एनिवर्सरी भी मनाई थी।

वहीं एक और वेबसाइट बॉलीवुड बीबीएल के साथ बातचीत के दौरान अंकिता ने कहा, "शादी एक ऐसी चीज है जो बहुत खूबसूरत होती है। हां, मैं अपनी शादी को लेकर बेहद उत्साहित हूं, जो जल्द ही होने वाली है। मैं इसकी उम्मीद कर रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे जयपुर-जोधपुर राजस्थानी शादियां बहुत पसंद हैं। लेकिन मुझे सच में यकीन नहीं है कि मैं क्या प्लान करूँगी।"

इसे भी पढ़ें: स्टार वर्सेस फूड सीजन 2 की धमाकेदार वापसी, ये स्टार्स लगाएंगे तड़का

विक्की जैन को डेट करने से पहले अंकिता लोखंडे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने 2016 तक छह साल तक डेट किया था। दोनों पहली बार पवित्र रिश्ता के सेट पर मिले थे। बता दें कि सुशांत का पिछले साल 14 जून को निधन हो गया था।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Jijabai Death Anniversary: सिर्फ Shivaji की मां नहीं, Maratha Empire की असली वास्तुकार थीं जीजाबाई

Astrology Tips: अमावस्या पर क्यों है बाल धोने की मनाही? जानें क्या कहता है हमारा Dharma Shastra

Wedding Shubh Muhurat: जून में शादी के लिए सिर्फ 9 शुभ तारीखें, देखें पूरी Dates List

जी-7 क्या है? इसके वैश्विक मायने क्या हैं? दुनिया के विभिन्न महत्वपूर्ण देशों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?