समाजवादी पार्टी का ऐलान, मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

By अंकित सिंह | Jan 20, 2022

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि मैनपुरी मुलायम सिंह यादव का गढ़ कहा जाता है। माना जा रहा है कि मैनपुरी का करहल सीट यादव बहुल है और यही कारण है कि अखिलेश यादव यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। इसे अखिलेश यादव के लिए सेफ सीट भी कहा जा रहा है। आपको बता दें कि अखिलेश यादव पर लगातार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा दबाव बना रही थी। कई दिनों से इस बात के भी कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में लड़ सकते हैं। फिलहाल मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं जबकि अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद हैं। माना जा रहा था कि आजमगढ़ के गोपालपुर सीट से अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। इसके बाद उनके लिए संभल का गन्नौर सीट भी सुर्खियों में आया। गन्नौर सीट से भी मुलायम सिंह यादव विधायक रह चुके हैं। हालांकि अब समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव के लिए करहल सीट का ऐलान कर दिया गया है। करहल के आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो मैनपुरी, इटावा, यशवंत नगर, सैफई जैसे इलाके हैं। इसका साफ मतलब यह है कि अखिलेश यादव अपने घर से ही चुनाव लड़ रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: क्या गोरखपुर से चंद्रशेखर आजाद का समर्थन करेगी समाजवादी पार्टी? अखिलेश यादव ने दिया यह जवाब


इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं। योगी आदित्यनाथ को भाजपा की ओर से उनके घर गोरखपुर शहर से चुनावी मैदान में उतारा गया है जबकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी उनके घर सिराथू से चुनावी मैदान में भाजपा ने टिकट देकर उतारा है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती पहले ही चुनाव ना लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। अखिलेश यादव ने आज ही यह कहकर कयासों का नया दौर शुरू कर दिया था कि गोरखपुर में छठे चरण में चुनाव होने हैं जबकि वह इससे पहले भी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। 

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा