राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में एक और कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा, 19 जून को होगा चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2020

अहमदाबाद। राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस विधायक बृजेश मेरजा ने शुक्रवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राज्य से चार राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होने हैं। विधानसभा सचिव ने पुष्टि की कि विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने मेरजा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मेरजा ने मोरबी सीट से चुनाव जीता था। पिछले तीन दिन में इस्तीफा देने वाले वह कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में कांग्रेस विधायकों की ‘खरीद-फरोख्त’ कर रही है भाजपा: अशोक गहलोत 

विधायक के तौर पर इस्तीफा देने से पहले मेरजा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस विधायक अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने बुधवार शाम को इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले मार्च में भी कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था।

प्रमुख खबरें

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए