गुजरात में कांग्रेस विधायकों की ‘खरीद-फरोख्त’ कर रही है भाजपा: अशोक गहलोत

Ashok Gehlot

राज्य में सीटें जीतने के लिए वह कुछ भी कर सकती है। राज्य में सीट जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद से विपक्षी विधायकों को रिझाना ही (भाजपा) पार्टी की एकमात्र योजना है।

जयपुर। राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के दो विधायकों के इस्तीफा देने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘राज्यसभा चुनाव से गुजरात में भाजपा एक बार फिर अपना चिर परिचित हथकंडा विधायकों की खरीद-फरोख्त अपना रही है।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘राज्य में सीटें जीतने के लिए वह कुछ भी कर सकती है। राज्य में सीट जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद से विपक्षी विधायकों को रिझाना ही (भाजपा) पार्टी की एकमात्र योजना है।’’ राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। राज्य से राज्यसभा की चार सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होने हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़