हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से एक और संक्रमित, पीड़ितों की संख्या 34 पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2020

शिमला।  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की मंगलवार को पुष्टि हुई।इसके बाद राज्य में वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 34 पहुंच गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने कहा कि मंगलवार को 98 नमूने लिए गए।

ऊना जिले के एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 97 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने बताया कि राज्य में 12 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 16 का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में इस बीमारी ने दो लोगों की जान भी ली है।

प्रमुख खबरें

भारी भरकम बिजली बिल से अब मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये Electricity Bill Saving Tips और बजट को रखें मेंटेन

BJP में पीढ़ीगत बदलाव के बीच Nitin Gadkari बोले: मैं अब उतना काम नहीं कर सकता, युवा संभालें कमान

Jammu and Kashmir | शोपियां के बाद अब पुलवामा में तहलका! CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, साजिश नाकाम

Indonesia Forest Fire: बारिश के लिए 3000 लोगों ने पढ़ी विशेष नमाज