Anti-Paper Leak Bill राज्यसभा में पेश, Jitendra Singh ने विपक्ष को घेरा

By अंकित सिंह | Jul 30, 2026

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उच्च सदन में पेपर लीक रोकने वाला बिल पेश किया। उन्होंने UPA के समय और 2014 के बाद विपक्ष शासित राज्यों में हुए पेपर लीक की घटनाओं का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं, यह बिल निचले सदन से पास हो चुका है, जहाँ इस पर चर्चा के लिए 10 घंटे का समय दिया गया था। बार-बार रुकावटों और शोर-शराबे के बीच भी चर्चा हुई और पूरा जवाब भी उसी हंगामे के बीच दिया गया। अब यह बिल ऊपरी सदन में आया है—बुजुर्गों का सदन, वरिष्ठों का सदन, समझदारों का सदन, परिपक्व लोगों का सदन।

नीट प्रश्नपत्र लीक की पृष्ठभूमि में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 में सख्त प्रावधान शामिल करने के लिए लाए गए इस संशोधन विधेयक पर हुई चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कुछ टिप्पणियों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस कारण सदन की कार्यवाही पहले एक बार करीब 40 मिनट के लिए अपराह्न ढाई बजे तक और फिर तीन बजे तक स्थगित कर दी गई। तीन बजे सदन की बैठक शुरू होने पर कांग्रेस के सांसद ‘एलओपी को बोलने’ दो के नारे लगाते हुए हंगामा कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, 21 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

हंगामे के बीच ही प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब दिया और उनके जवाब के बाद सदन ने ध्वनिमत से विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी। विधेयक पारित होने के बाद कांग्रेस सांसदों की नारेबाजी के बीच ही अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी। चर्चा का जवाब देते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक के मामले में सरकार ने फौरन कार्रवाई की और 12 जुलाई को जांच सीबीआई को सौंप दी गई। उन्होंने कहा कि कल इस मामले में आरोपपत्र दायर कर दिया गया है और आज से सुनवाई शुरू हो गई है। सिंह ने कहा कि नए संशोधन विधेयक के प्रभाव में आने के बाद फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई के साथ इस मामले में पांच महीने में फैसला आ जाएगा। 

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

पीएम मोदी ने की High-Level Meeting, Middle East संकट पर India की Energy Security पर मंथन

MCD लाया PPP model के तहत दिल्ली स्कूल स्टेडियम सुधार नीति, छात्रों को फ्री कोचिंग

West Bengal के Birbhum में फरार व्यापारी के रिश्तेदार से 28.5 करोड़ नकदी और सोना जब्त

NEET Paper Leak: खड़गे बोले, PM-HM ने चुप्पी साधी, अब कुर्सी बचाने के लिए लाया गया Anti-Paper Leak Bill