दोस्त से मिलने के बाद शिमला की वादियों में कुछ दिन बितायेंगे अनुपम खेर

By विजयेन्दर शर्मा | Jun 17, 2021

शिमला। जाने माने सिने अभिनेता अनुपम खेर कोरोना काल में लगी बंदिशों में ढील मिलते ही सुकून के कुछ पल बिताने के लिये हिमाचल आ गये हैं। अनुपम खेर का हिमाचल प्रदेश  से गहरा नाता रहा है। उनके माता पिता भी शिमला में ही रहते थे। बुधवार का दिन अनुपम खेर के लिये उस समय खास बन गया जब वह चंडीगढ से शिमला जाते हुये सोलन में अपने स्कूल के सहपाठी से मिलने उसके घर पहुंचे। इस दौरान उनकी माता दुलारी खेर भी उनके साथ थीं। अनुपम खेर बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अपने बचपन के दोस्त अनिल दत्ता के घर पहुंचे तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान था। इस दौरान दोनों दोस्त आपस में मिले व अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल भाजपा ने उपचुनाव के लिये कसी कमर, कोर कमेटी की बैठक में भावी रणनीति पर हुआ मंथन

अनुपम खेर का शिमला से पुराना नाता है। उनके पिता स्व. पीएन खेर हिमाचल के वन महकमे में सेवारत थे। पीएन खेर व उनकी पत्नी तथा अनुपम की मां दुलारी खेर लंबे समय तक शिमला में फिंगास्क एस्टेट में किराए के मकान में रहे हैं। अनुपम के मां-पिता की ख्वाहिश थी कि उनका शिमला में घर हो। पहले अनुपम खेर का शिमला के समीप शोघी में मकान बनाने का विचार था, लेकिन उन्होंने हाल ही में शिमला के उपनगर टुटू में मकान खरीदा। अनुपम खेर खुद मानते हैं कि वह शिमला के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहे हैं। शिमला के डीएवी स्कूल में पढ़ाई, अल्फा रेस्तरां में पिता के साथ महीने में एक बार लाइट स्नैक्स व लक्कड़ बाजार में सीताराम के छोले-भटूरों का जिक्र उन्होंने कई साक्षात्कारों में  कर चुके हैं। अनुपम खेर के फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म आगमन से हुई थी इसके बाद उन्होंने तकरीबन 100 से ऊपर फिल्मों में काम किया उन्होंने कई छोटी-बड़ी फिल्मों में काम किया खलनायक के रूप में फिल्म कर्मा में उनके द्वारा निभाया गया। किरदार डॉ डैंग आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। उन्होनें फिल्मों में लगभग हर तरह के किरदार निभाए हैं। उन्हें फिल्म डैडी और मैंने गांधी को नहीं मारा के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा भी उन्हें कई बार कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

कायरता इनकी पहचान, Rahul Gandhi का PM Modi पर बड़ा प्रहार, कहा- हिंदुस्तान के युवाओं पर मुझे गर्व, हम आपके साथ

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें