अनुप्रिया को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से वोटर मायूस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

मिर्जापुर। अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में नहीं शामिल किये जाने से उनके वोटरों में मायूसी है और उन्हें आशंका है कि अनुप्रिया द्वारा शुरू किये गये विकास कार्य कहीं रूक ना जाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा पूर्वांचल से केवल एक अन्य सांसद महेन्द्र नाथ पाण्डेय को मंत्रिमंडल में स्थान मिल पाया है। अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद सदस्य आशीष सिंह पटेल का कहना है कि अपनी टीम चुनना प्रधानमंत्री पर निर्भर करता है। इस बार मंत्रिमंडल में उनकी पार्टी को स्थान नहीं मिल पाने पर जब टिप्पणी के लिए संपर्क किया तो पटेल ने कहा कि हम राजग के साथ हैं और यह प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है कि वह अपनी टीम में किसे रखें।

इसे भी पढ़ें: भीड़ में फंस गईं थी आशा भोसले, स्मृति ईरानी ने की मदद

अनुप्रिया उस समय दिल्ली में थीं जबकि उनके समर्थक यहां महसूस कर रहे थे कि उन्हें देर सबेर मंत्रिमंडल में जगह मिलनी चाहिए। पिछली बार भी नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री का पद संभालने के दो साल बाद अनुप्रिया को मंत्री बनाया गया था। भाजपा के स्थानीय नेता भी मानते हैं कि भविष्य में जब मंत्रिमंडल विस्तार होगा तो अपना दल (एस) को स्थान मिलेगा। पार्टी के भीतर के एक व्यक्ति ने नाम नहीं देने की शर्त पर बताया कि अनुप्रिया को फोन आया था और उन्हें शपथ ग्रहण के लिए तैयार रहने को कहा गया था लेकिन मुझे लगता है कि वह राज्य मंत्री पद के लिए राजी नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि अनुप्रिया को कम से कम राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का पद दिया जाना चाहिए था।

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा