अनुराग ठाकुर, किरन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव समेत तमाम मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, PM मोदी का जताया आभार

By अनुराग गुप्ता | Jul 08, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 2.0 का बुधवार को पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। इस दौरान कुल 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई जिसमें से 15 कैबिनेट और 28 राज्यमंत्री हैं। वहीं तमाम मंत्रियों ने गुरुवार को अपने कार्यभार संभाल लिया है। सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में अनुराग ठाकुर ने कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रियाअदा किया और कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है और जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा।

वहीं अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में जबकि मनसुख मंडाविया ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। आपको बता दें कि किरन रिजिजू ने कानून और न्याय मंत्री के रूप में, डॉ. भारती प्रवीण पवार ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री, दर्शन विक्रम जरदोश ने रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर पदभार संभाल लिया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर