केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- अस्पताल सेवा के चार साल, उपलब्धियाँ बेमिसाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2022

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रयास संस्था द्वारा चलाई जा रही सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा “अस्पताल” के चार वर्षों के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताते हुए इस अवसर पर ऊना में आयोजित विशाल चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन पर अस्पताल टीम को बधाई दी है व इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति और आशीर्वचन के लिए माननीय राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर जी का आभार प्रकट किया है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल सरकार केजरीवाल शासन की कर रही नकल, सिसोदिया बोले- सता रहा हार का डर

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “2018 में 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट से शुरू हुए अस्पताल के बेड़े में अब 32 गाड़ियाँ जुड़ चुकी हैं। आज 7 जिले, 23 विधानसभा क्षेत्र, 1350 से ज़्यादा  पंचायतें और 6400 से ज़्यादा गाँव इस अनूठी सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं।आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से परिपूर्ण सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की वैनों  में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्निशन और ड्राइवर तैनात होते हैं। वैन में डायग्नोस्टिक सेंटर और पैथोलॉजी लैब भी है। इसमें लिपिड प्रोफाइल, एलएफटी, केएफटी, शुगर ग्लूकोस, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी जैसे अलग-अलग 40 टेस्ट की सुविधा और उनकी दवाएं भी मौजूद रहती हैं। आज अस्पताल सेवा की चौथी वर्षगाँठ पर 4 और विधानसभा नाहन, पावंटा साहिब, देहरा व जसवां प्रागपुर के लिए मोबाइल  मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखा कर रवाना  करने के लिए माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र अर्लेकर जी का मैं ह्रदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूँ”

इसे भी पढ़ें: ठाकुर के नाम पर नड्डा की मुहर, बीजेपी चीफ ने किया साफ, किसके चेहरे पर हिमाचल का चुनाव लड़ेगी पार्टी

अनुराग ठाकुर ने कहा “महामारी के समय भी अस्पताल सेवा के पहिए थमे नहीं बल्कि चाहे बिलासपुर में डेंगू फैलना हो या  कोरोना महामारी के दौरान अस्पताल सेवा का राज्य सरकार के साथ मिलकर कोविड प्रसार को रोकना हो  और दवा वितरण व इसकी प्राथमिक जाँच में अपना सहयोग देने का काम हो। अस्पताल सेवा के 65 फीसदी लाभार्थी महिलाएं और बुजुर्ग हैं। मोबाइल यूनिट पर जो कर्मचारी तैनात किए गये हैं उनमें 50 फिसदी स्वास्थ्य कर्मचारी महिलाएँ हैं जोकि महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है। इस चलते फिरते अस्पताल में सामान्य बुख़ार के ईलाज से लेकर स्तन कैंसर तक की जांच हो रही है और समय-समय पर चिकित्सा शिविरों के माध्यम देश के बड़े मेडिकल एक्सपर्ट्स के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने का काम किया जाता है। 7 लाख लाभार्थियों के इस सफ़र को अभी बहुत दूर तक जाना है। अस्पताल सेवा यूँ ही बिना रुके, बिना थके चलती रहेगी और सेवा करती रहेगी”

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर जी, पंचायती राजमंत्री वीरेंद्र कंवर, राज्य वित्त आयोग के चेयरमैन सतपाल सत्ती विधायक चिंतपूर्णी बलबीर सिंह, नाहन से विधायक राजीव बिंदल, वाइस चेयरमैन एचपीएसआईडीसी प्रो रामकुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद