क्यों महंगे-महंगे कपड़े छोड़ कर अनुष्का को पति विराट के कपड़े पहनना पसंद है?

By आकांक्षा तिवारी | Nov 16, 2019

इस बार टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भूटान की ख़ूबसूरत वादियों में अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी उनके साथ थीं। दोनों ने ही काम से ब्रेक लेकर छुट्टियों को यादगार बना दिया। 

 

बर्थडे सेलिब्रेशन और ज़िंदगी के यादगार पलों की तस्वीर विराट ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। विराट के साथ ही अनुष्का ने भी अपने इंस्टा पर भूटान ट्रैवल की तस्वीरें पोस्ट की थीं। अनुष्का और विराट की पोस्ट की गई तस्वीरों को देख कर ये साफ़ मालूम चल रहा था कि दोनों साथ में क्वलिटी टाइम बिता कर काफ़ी खु़श हैं। 

इसे भी पढ़ें: फ़िल्म मुग़ल-ए-आजम के बाद अब देखिए रोमियो-जूलियट, जानें कब और कहां होगा प्रीमियर

ये तो बात हुई तस्वीरों की। अब एक इंटरव्यू में अनुष्का ने ख़ुद की लाइफ़ से जुड़े एक सीक्रेट का ख़ुलासा किया है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिये गये इंटरव्यू के दौरान अनुष्का कहती है कि 'वो कई बार अपने पति की चीज़ों को यूज़ करती हैं। वो अकसर विराट के वार्डरोब से टी-शर्ट, जैकेट्स और हूडीज़ जैसी तमाम चीज़ें निकाल कर पहनती हैं।' 

 

अब सवाल ये है कि आखिर अनुष्का जैसी अभिनेत्री के पास कपड़ों की कमी तो है नहीं, फिर वो क्यों विराट के कपड़े पहनती हैं। इसका जवाब देते हुए इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया कि वो विराट के कपड़े इसलिये पहनती हैं, क्योंकि इससे विराट को बेहद ख़ुशी मिलती है। आगे बात करते हुए अनुष्का कहती हैं कि जब भी विराट के कपड़े पहनती हैं, वो ख़ुश हो जाते हैं और बुरा मानने का कोई सवाल ही नहीं उठता। 

 

अनुष्का कहती हैं कि उन्हें सूट, साड़ी, और शॉर्ट ड्रेसेज़ से ज़्यादा स्पोर्ट्स वेयर पहनने का शौक है। वैसे भी अनुष्का को सूट, साड़ी, और शॉर्ट ड्रेसेज़ में कम ही देखा जाता है। 

इसे भी पढ़ें: क्या परवीन बॉबी की गुमनामी और दर्दनाक मौत की वजह महेश भट्ट थे?

भूटान ट्रिप की तस्वीरों में विराट और अनुष्का एक-दूसरे का हाथ थामे प्रकृति के सुन्दर नज़ारों का लुत्फ़ उठाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों साथ में ख़ुश और कीमती पल साथ बिताकर उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इंस्टा पर फ़ोटो पोस्ट करते हुए अनुष्का लिखती हैं कि 'जब आपको प्रकृति की सुंदरता के करीब आने का मौका मिलता है, तो विचार समाप्त हो जाते हैं। इस दौरान आप नेचर के करीब हो जाते हैं और ईश्वरीय ऊर्जा के साथ विलीन हो जाते हैं'। 

 

वैसे अनुष्का ने विराट के कपड़े पहन कर ये साबित कर दिया कि वो सेलिब्रिटी होकर भी बिल्कुल आम लड़की की तरह हैं। वो लड़की जिसके पास हज़ारों कपड़े होते हैं, फिर भी पति या बॉयफ़्रेंड के कपड़े पहनने में अच्छा लगता है।

 

- आकांक्षा तिवारी

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Qatar Open Final में Carlos Alcaraz का तूफान, 50 मिनट में फिल्स को रौंदकर जीता खिताब

Braj Holi Trip: मथुरा-वृंदावन की गलियों में रंगने का सपना होगा पूरा, ये रहा Low Budget प्लान

T20 World Cup 2026 । इंग्लैंड ने दिखाया दम, श्रीलंका को 51 रनों से हराकर दर्ज की बड़ी जीत । ENG VS SL

Airtel Users की मौज! एक Recharge से साल भर की छुट्टी, देखें Data और Calling वाले धांसू Plans