फिल्मों में आने से पहले अनुष्का शर्मा करती थी ऐसे विज्ञापन,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By रेनू तिवारी | Dec 09, 2020

अनुष्का शर्मा आज सिनेमा का एक बड़ा नाम है। उन्होंने कई सुरपहिट फिल्में दी है और खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाती है। उन्होंने भारतीय टीम के वर्तामान कप्तान विराट कोहली से शादी की और अद दोनों जनवरी तक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। मंगलवार को ट्विटर इंडिया ने ये घोषणा की कि विराट अनुष्का की बच्चे की खबर को ट्विटर पर सबसे ज्यादा लाइक किया गया है। तब से अनुष्का शर्मा ट्रेंड करने लगी। अनुष्का शर्मा से जुड़ी कई चीजें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इन्हीं में से एक अनुष्का का एड भी काफी वायरल हुआ। 

इसे भी पढ़ें: मीका सिंह ने दी कंगना रनौत को नसीहत, कहा- बयानबाजी छोड़कर कुछ अच्छा काम करें   

वायरल वीडियो में, अनुष्का शर्मा एक युवा लड़की के रूप में दिखाई दे रही है जो शादी के लिए एक लड़के से मिलने जा रही है। अभिनेत्री को उनके कमरे में गाने सुनते हुए डांस करते हुए देखा जा सकता है। अनुष्का शर्मा की मां उन्हें एड में पार्लर जाने के लिए कहती हैं। ताकि वह अपने बालों को खूबसूरत बनवा सके लेकिन अनुष्का कमरे से बाहर निकती है एड वाले प्रोडक्ट को लगा कर जिससे उनके बाल काफी सुंदर हो जाते हैं। जब लड़का अपने परिवार के साथ आता है, तो अनुष्का अपने ओह-गॉर्जियस बालों को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार