अमेरिकी चुनाव में कोई भी जीते, भारत के रिश्तों पर नहीं पड़ेगा असर: विदेश सचिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2020

लंदन। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि भारत-अमेरिका का संबंध इतना प्रगाढ़ है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में कोई भी जीते इससे संबंधों पर असर नहीं पड़ेगा। श्रृंगला ने कहा, ‘‘जहां तक अमेरिकी की बात है हमारे संबंध बहुत प्रगाढ़ है। हमारे ऐसे रिश्ते हैं जिसे हम समग्र वैश्विक रणनीतिक भागीदारी कहते हैं। दोनों देशों के बीच आपसी हितों वाले कई क्षेत्रों में सहयोग है। भारत को अमेरिका का लगातार समर्थन मिलता रहा है चाहे वहां किसी भी पार्टी का शासन हो। हमें उम्मीद है आगे भी ऐसा ही होगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: कानूनी लड़ाई के लिए तैयार हो रहे डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन

यूरोप के तीन देशों के दौरे के दौरान अंतिम चरण में विदेश सचिव श्रृंगला लंदन में हैं। यूरोप में हमले की घटना के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘संकट के इस समय में हम पूरी तरह यूरोप के साथ हैं। हमारा मानना है कि नस्लवाद और आतंकवाद के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को साथ मिलकर काम करना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे किसी सिरफिरे का हमला नहीं मानते। कुछ संगठन, समूह और कुछ देश हैं जो इनका समर्थन करते हैं। हमने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान देखे हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि हमें पश्चिमी देशों को सिखाना होगा कि अल्पसंख्यकों के साथ किस तरह पेश आया जाए। यह उस देश का बयान है जिसने अपने यहां से अल्पसंख्यकों का सुनियोजित तौर पर सफाया कर दिया।’’

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार