IT कंपनी 3आई इंफोटेक के सॉफ्टवेयर कारोबार को एक हजार करोड़ में खरीदेगी अपाक्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2020

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी 3आई इंफोटेक ने सोमवार को कहा कि वह अपना सॉफ्टवेयर कारोबार एक हजार करोड़ रुपये में बेचने वाली है। कंपनी ने कहा कि उसने इसके लिये बाध्यकारी समझौता किया है। वह यह कारोबार अपाक्स पार्टनर्स से संबंधित कोषों को बेचेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि सॉफ्टवेयर कारोबार को एजेंतियो सॉफ्टवेयर नाम की नयी कंपनी को बेचेगी, जो कि अपाक्स फंड्स की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। कंपनी ने कहा कि इस सौदे को अभी शेयरधारकों व संबंधित नियामकों की मंजूरी मिलनी शेष है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर