छत्तीसगढ कोयले के परिवहन को ई-परमिट नहीं दे रहा, APP की कोयला मंत्रालय से हस्तक्षेप की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2020

नयी दिल्ली। बिजली उत्पादकों ने छत्तीसगढ़ द्वारा स्वतंत्र बिजली उत्पादकों (आईपीपी) को कोयले के परिवहन के लिए ई-परमिट नहीं जारी करने के मामले में कोयला मंत्रालय से हस्तक्षेप की अपील की है। एसोसिएशन ऑफ पावर प्रोड्यूसर्स (एपीपी) ने कोयला सचिव को इस बारे में 17 अगस्त को पत्र लिखा है।पत्र में कहा गया है, ‘‘वह इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए छत्तीसगढ़ के खान/खनिज विभाग के संबंधित अधिकारियों को आईपीपी को कोयले के परिवहन के लिए ई-परमिट जारी करने का निर्देश दें।’’ एपीपी ने इस बारे में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को भी 17 अगस्त को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है, ‘‘यदि छत्तीसगढ़ राज्य के खान/खनिज विभाग का इसी तरह का रवैया रहता है, तो आईपीपी के समक्ष अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए कोयले का आयात करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा।’’

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर