एपल के सीईओ कुक ने निजता कानून की वकालत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2018

ब्रसल्स। एपल के प्रमुख टिम कुक ने बुधवार को आगाह किया कि आनलाइन सेवाओं का उपयोग करने वाले लोगों के डाटा का इस्तेमाल उनके खिलाफ ही ‘हथियार’ के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने यूरोप और अमेरिका दोनों के लिए कड़े निजता कानून की वकालत की और अपनी कंपनी की ओर से व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा की प्रतिबद्धता जताई। डेटा निजता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुक ने यूरोपीय संघ के अधिकारियों द्वारा इस साल एक नया कड़ा डेटा निजता कानून लाने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि आईफोन कंपनी अमेरिका के संघीय निजता कानून का समर्थन करती है। उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में डेटा सुरक्षा एक प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। यूरोपीय नियामकों ने इसी के मद्देनजर बड़ी इंटरनेट कंपनियों के लिए नए नियम बनाए हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi में हवा ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

अवमानना की कार्यवाही के लिए सर्वोच्च अधिकारी उत्तरदायी होगा : Allahabad High Court

Odisha के पुरी में दिव्यांग महिला से बलात्कार, कड़ी कार्रवाई की मांग