नवाजुद्दीन की इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर होंगे ऑस्कर अवॉर्ड विनर सिंगर ए आर रहमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2020

लास एंजिलिस। प्रख्यात संगीतकार ए आर रहमान “नो लैंड्स मैन” फिल्म से सह निर्माता और संगीत निर्देशक के तौर पर जुड़ेंगे। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन जाने माने बांग्लादेशी निर्देशक मुस्तफा सरवर फारुकी करेंगे जिन्होंने “टेलीविजन” और इरफान खान अभिनीत “दूब: नो बेड ऑफ रोजेज” बनाई थी। वैरायटी पत्रिका के मुताबिक फिल्म के निर्माण से अमेरिका, भारत और बांग्लादेश के नागरिक जुड़े हैं और इसमें एक दक्षिण एशियाई व्यक्ति की यात्रा की कहानी है जो उलझ जाती है जब मुख्य किरदार अमेरिका में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से मिलता है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने नाबालिग होने पर रद्द की 20 साल पुरानी Conviction

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.18 लाख से अधिक Form-6 जमा हुए

Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को Digital Arrest कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये