तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ी अमित कुमार का टोक्यो ओलंपिक के सिलेक्शन ट्रायल में चयन

By दिनेश शुक्ल | Nov 26, 2020

भोपाल। टोक्यो ओलंपिक गेम्स के लिए टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर, झारखंड में 23 से 27 नवंबर, 2020 तक आयोजित सिलेक्शन ट्रायल में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी अमित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2880 अंको के विरुद्ध  2655 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अमित कुमार का पुणे में होने वाले इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ओलंपिक के इंडिया कैंप के लिए 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। कोरोना काल के बाद पुनः ओलंपिक हेतु इंडिया कैंप के लिए चयन प्रतियोगिता झारखंड में आयोजित की गई। सिलेक्शन ट्रायल में देश के 29 खिलाड़ियों ने भागीदारी की जिसमें मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी जबलपुर के दो खिलाड़ी अमित कुमार और अमित यादव ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप आठ में जगह बनाई। इनमें से अमित कुमार ने टॉप 4 में आकर ओलंपिक के इंडिया कैंप में अपनी जगह बनाई।

मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में वर्ष 2016 से प्रशिक्षणरत अमित कुमार ने वर्ष 2018 में पुणे में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। उन्होंने मिनी नेशनल (अंडर-14) में भी स्वर्ण पदक जीतकर मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है।  तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ी अमित कुमार के टोक्यो ओलंपिक के लिए आयोजित इंडिया कैंप में चयन होने पर उन्हें खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: संविधान दिवस पर आमजन के साथ बैठकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सुना संबोधन प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

संचालक खेल और युवा कल्याण पवन कुमार जैन ने बताया कि वर्ष 2013 में खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर प्रारंभ हुई मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के माध्यम से तैयार खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रिचपाल  सिंह सलारिया एवं सहायक प्रशिक्षक आशोक कुमार यादव, सुश्री रश्मि सिंह एवं रवि प्रधान के मार्गदर्शन में खिलाड़ी तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने Bihar में महिला पुलिसकर्मियों को 4700 दोपहिया वाहन सौंपे

US Inflation: जुलाई में 3.7% पर अटकी महंगाई दर, Fed के Interest Rates बढ़ाने की संभावना ने बढ़ाई हलचल

Nepal Flood: CM Yogi ने महराजगंज और कुशीनगर प्रशासन को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

MMDR Act के खिलाफ Supreme Court जाएगी झारखंड सरकार, 14,000 करोड़ राजस्व नुकसान का दावा