नीरव मोदी-विजय माल्या को भारत लाने की हो रही तैयारी? माल्या-नीरव मोदी? ब्रिटिश अफसरों ने जेल का किया निरीक्षण

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2025

आर्थिक अपराध में फरार बढ़े आरोपियों को वापस भारत लाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। इसका पता चला है तिहाड़ जेल में हाल ही में ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) की टीम का दौरा करने से। ब्रिटिश क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) की एक टीम ने हाल ही में दिल्ली की तिहाड़ जेल का दौरा किया और कैदियों की स्थिति और जेल परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया। सूत्रों के अनुसार, यह दौरा भारत सरकार द्वारा शराब कारोबारी विजय माल्या, हीरा व्यापारी नीरव मोदी और ब्रिटेन स्थित हथियार सलाहकार संजय भंडारी जैसे भगोड़े आर्थिक अपराधियों के ब्रिटेन से प्रत्यर्पण के लिए चल रहे प्रयासों की पृष्ठभूमि में हुआ। ब्रिटिश अदालतों ने हाल ही में प्रत्यर्पण मामलों की सुनवाई के दौरान भारत में जेलों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के ट्रेड गुरु को मस्क ने कराया सच से सामना, बौखलाकर अब अनाप-शनाप बोलने लगे

इसलिए पहुंची टीम

ब्रिटिश टीम तिहाड़ की हाई-सिक्योरिटी वार्ड तक पहुंचकर वहां मौजूद कैदियों से भी बातचीत की। जेल अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रत्यर्पण के बाद अगर किसी हाई-प्रोफाइल आरोपी को यहां रखा जाता है तो उसके लिए जेल परिसर में एक विशेष एन्क्लेव भी तैयार किया जा सकता है, जहां उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाएगा।  ब्रिटेन की अदालतों ने तिहाड़ जेल की स्थिति को लेकर भारत की कई प्रत्यर्पण याचिकाएं खारिज कर दी थीं। अदालतों में यह तर्क दिया गया था कि भारत में प्रत्यर्पित किए जाने वाले आरोपियों के साथ जेल में दुर्व्यवहार या गैरकानूनी पूछताछ हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

ट्रेड एंड टैरिफ से ऊर्जा सुरक्षा तक...अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की पीएम मोदी से मुलाकात

AAP छोड़ BJP में आए Raghav Chadha को मिला बड़ा पद, Rajya Sabha याचिका समिति के बने चेयरमैन

Pakistan और Bangladesh Border पर बड़े एक्शन की तैयारी में Amit Shah, ला रहे हैं Smart Border Project, घुसपैठ पर लगेगा फुल स्टॉप

PM Modi पर विवादित बयान, UP Congress चीफ Ajay Rai के खिलाफ Mahoba में FIR दर्ज