AUKUS व QUAD की वजह से तनाव में आए चीन की ये हरकतें किसी बड़ी साजिश का तो इशारा नहीं?

By अभिनय आकाश | Oct 01, 2021

कश्मीर के एलओसी इलाके में पाकिस्तान की नापाक हरकते तो जारी रहती ही है, लेकिन उसके दोस्त चीन की खुराफात भी पूर्वी क्षेत्र में जारी है। कभी सैन्य गतिविधियों के जरिये तो कभी सैनिकों के लिए मॉड्युलर कंटेनर शेल्टर बनाकर चीन लगातार अपनी सक्रियता बनाए रखी है। चीन की ये हरकतें किसी बड़ी साजिश का इशारा हैं या फिर महज एक छलावा। ताकि लगातार विश्व स्तर पर बनते गठजोड़ और होती किरकिरी से खीझ उतारने या दिल को तसल्ली देने की तरकबी। चीन के लिए ये महीना टेंशन बढ़ाने वाला रहा है। पहले तो यूएस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने औकुश नामक गठबंधन के जरिये चीन की चिंता बढ़ाने का काम किया। जिसके बाद क्वॉड नेताओं के वाशिंगटन डीसी में जमा होकर एकजुटता के साथ चीन को कड़ा संदेश दिया। विश्न की महाशक्तियां चीन की चालाबाजियों के खिलाफ एकजुटत हो गई हैं। जिसकी वजह से चीन अपनी पुरानी सैन्य गतिविधियों के जरिये अपनी खीझ उतारने में लगा है। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने चीन के आरोपों को किया खारिज, लद्दाख गतिरोध के लिए बीजिंग की सेना को जिम्मेदार ठहराया

लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक 3488 किलोमीटर लंबी एलएसी से सटे चीन ने कई नई एयरस्ट्रिप्स और हेलिपैड बनाए हैं। इसके अलावा उसने होटन, काशगर, गरगुंसा, ल्हासा-गोंगर और शिगेट्से जैसे अपने एयरबेसों को अपग्रेड किया है। वहां अतिरिक्त लड़ाकू विमानों को तैनात कर रखा है। इसके अलावा उसने 2 मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-400 की भी तैनाती की है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's Newsroom । भारत ने चीन को लताड़ा । अपने ही नेताओं का विरोध सह रहे राहुल

चीन की इस तरह की हरकते भारत के प्रति दवाब बनाने की है, ताकि वो क्वॉड देशों में अपने रोल पर विचार करे। चीन की इस तरह ही हरकते भले ही साउथ चाइना सी में कारगर होती होंगी लेकिन भारत चीन की इन चालबाजियों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बीते साल गलवान में क्या हुआ ये सभी को पता है। इसके अलावा भी चीन अपनी चालें लगातार चल रहा है। जिसकी बानगी शंघाई के डॉकयार्ड में देखने को मिला। टाइप 003 नाम का यह यह एयरक्राफ्ट कैरियर आधुनिक कैटापोल्ट या इलेक्ट्रो मैग्नेटिक एयरक्राफ्ट लॉन्च सिस्टम से लैस है। चीनी नौसेना के में पहले से ही स्की जंप वाले दो एयरक्राफ्ट कैरियर सक्रिय हैं। टाइप 003 क्लास के नए एयरक्राफ्ट कैरियर में दुनिया की सबसे एडवांस इलेक्ट्रो मैग्नेटिक एयरक्राफ्ट लॉन्च सिस्टम लगा है। यह सिस्टम यूएस नेवी के नई पीढ़ी की यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड क्लास के एयरक्राफ्ट कैरियर में लगी तकनीक के जैसी है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान