FIFA WC क्वालीफायर: अर्जेंटीना और ब्राजील जीते, कोलंबिया ने ड्रा खेला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2021

साओ पाउलो।  ब्राजील और अर्जेंटीना ने गुरुवार को दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफायर के अपने मुकाबलो में जीत हासिल की जिसमें न तो लियोनल मेस्सी और न ही नेमार अपनी टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन दिखा सके। शीर्ष पर चल रही ब्राजील ने सांटियागो में चिली को 1-0 से शिकस्त दी जिसमें एकमात्र गोल स्थानापन्न खिलाड़ी एवर्टन रिबेरो ने किया। ब्राजील के सभी सातों मैच जीतकर 21 अंक हैं जबकि चिली के छह अंक हैं। अर्जेंटीना ने काराकास में ओलिंपिको स्टेडियम में वेनेजुएला को 3-1 से पराजित किया। उसके लिये लौटारो मार्टिनेज, जोकिन कोरिया और एंजेल कोरिया ने गोल किये।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक