Deal With Financial Matters: छोटे-छोटे खर्चों पर बहस से खराब हो सकता है रिश्ता, फाइनेंशियल मैटर्स से ऐसे करें डील

By एकता | Nov 28, 2022

पैसे की बात आते ही रिश्ते बिगड़ने लगते हैं, जिस व्यक्ति ने भी यह बात कही है बिलकुल सही कही है। पैसे को लेकर अच्छे से अच्छा कपल भी लड़-झगड़ने लगता है। न चाहते हुए भी पैसे की वजह से रिश्तों में खटाश आ जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है? पैसा दिनचर्या की जरूरतों को पूरा करने के लिए जरुरी है, इसके बिना कुछ भी नहीं है। लोग रिश्ते में आ तो जाते हैं, लेकिन समझदारी से फाइनेंशियल मैटर पर तब तक बात नहीं करते जब तक बातें बिगड़ नहीं जाती है। बहुत से कपल एक-दूसरे के छोटे-छोटे खर्चों का हिसाब-किताब रखते हैं, जो कि अच्छी बात है, लेकिन कई बार यही बात बहस का कारण बन जाती है, क्योंकि कपल समझदारी से फाइनेंशियल मैटर पर चर्चा नहीं करते हैं। आज का हमारा ये आर्टिकल उन कपल के लिए है, जिनका रिश्ता फाइनेंशियल सिचुएशन की वजह से ख़राब होता जा रहा है और उन्हें इससे डील करने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: शारीरिक शोषण से ज्यादा खतरनाक होता है वर्बल एब्यूज, कहीं आप भी तो इसके शिकार नहीं?

टाइम निकालकर इस मुद्दे पर बात करें- रिश्ते में प्यार करना जितना जरुरी है, उतना ही पैसे को लेकर चर्चा करना भी जरुरी है। इसलिए पैसे के मुद्दे को दबाने की बजाय पार्टनर के साथ इसपर चर्चा करें। इस मुद्दे पर बात करने का मौका नहीं भी मिल रहा है तो भी समय निकालें और बात करें क्योंकि पैसे को लेकर रिश्ते बहुत जल्दी बिगड़ जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: जॉइंट फैमिली की वजह से नहीं कर पा रहे हैं इंटिमेसी को खुलकर एंजॉय? आजमाएं ये शानदार टिप्स

पैसे को लेकर क्लियर रखें बातें- कई बार कपल में खर्चों को लेकर बहस हो जाती है और बहुत से लोग इमोशनल होकर अपनी बातें कह नहीं पाते हैं, जो आगे चलकर चीजों को और ख़राब कर देती हैं। इसलिए जब आप पैसे को लेकर पार्टनर से बात करें हैं तो अच्छे से उन्हें सारी चीजें क्लियर करें ताकि बाद के लिए कंफ्यूशन न रहे।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया