एरीजोना की महिला पर गोद लिए हुए बच्चों के उत्पीड़न का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

फीनिक्स। एरीजोना में एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल चलाने वाली एक महिला को, गोद लिए हुए उसके सात बच्चों में से पांच का अपहरण करने और उनका उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला पर आरोप है कि वह इन बच्चों के शरीर पर कथित रूप से कालीमिर्च का पाउडर छिड़कती थी, उन्हें बर्फ से नहाने को मजबूर करती थी और कपड़ों के हैंगर से मारती थी।  पीनल काउंटी अटॉर्नी कार्यालय की प्रवक्ता ने बताया कि एरिजोना की मिशेल होबसन नाम की महिला के खिलाफ सोमवार को अभियोग लगाया गया है, उसमें इन आरोपों की बात की गई है।

इसे भी पढ़ें: पाक ने भारत पर किया था F-16 लड़ाकू विमान से हमला, US को सौंपे गए सबूत

उन्होंने बताया कि अभियोजकों को होबसन के खिलाफ सीधे तौर पर सबूत नहीं मिले की वह गोद लिए हुए अपने दो बच्चों का उत्पीड़न कर रही थीँ। इन बच्चों की उम्र तीन साल तक है। यूट्यूब ने महिला का चैनल प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

इसे भी पढ़ें: ईरान ने अभ्यास के दौरान पनडुब्बी से क्रूज मिसाइल दागी

होबसन की अपनी बड़ी बेटी ने पुलिस को इस उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी थी। इस महिला पर बच्चों के साथ निर्मम सलूक करने और भूखा रखने का आरोप है।  अधिकारियों ने पहले बताया था कि होबसन बच्चों को कई कई दिन तक कमरों में बंद रखती थी, उन्हें भोजन, पानी नहीं देती थी। यहां तक कि वह बच्चों को बाथरूम भी नहीं जाने देती थी। आरोपी महिला फिलहाल जेल में है।

 

प्रमुख खबरें

यूरोप दौरे पर भारतीय जूनियर महिला टीम की कप्तान होंगी ज्योति

Auto Expo: 10 साल बाद दिल्ली में वापस आने के लिए तैयार है ऑटो एक्सपो

Surya Tilak: मध्य प्रदेश के इस मंदिर में रोजाना होता है श्रीराम का सूर्य तिलक, सदियों से चली आ रही ये परंपरा

Kanguva Box Office Prediction | बाहुबली, पुष्पा और केजीएफ जैसी बड़ी फिल्मों को मात देगी एक्शन मूवी कांगुवा? हॉलीवुड के विजुअल एक्सपीरियंस का मिलेगा अनुभव