ईरान ने अभ्यास के दौरान पनडुब्बी से क्रूज मिसाइल दागी

iran-strikes-cruise-missile-with-submarine-during-practice

ईरान अपने सैन्य जखीरे का लगातार प्रदर्शन करता रहा है। अंतराष्ट्रीय प्रतिबंध के चलते इनमें से अधिकतर स्वदेश निर्मित हैं।

तेहरान। ईरान ने होरमूज जलडमरूमध्य में सालाना सैन्य अभ्यास के दौरान एक पनडुब्बी से क्रूज मिसाइल दागी। संवाद समिति फार्स ने रविवार को अपनी एक खबर में इस बारे में जानकारी दी और एक तस्वीर जारी की जिसमें पानी की सतह पर हरे रंग की पनडुब्बी नारंगी रंग की मिसाइल दागती नजर आ रही है। 

इसे भी पढ़े: फ्रांस की सेना ने माली में अलकायदा के शीर्ष कमांडर को ढेर किया

खबर में कहा गया है कि अन्य पनडुब्बियों में भी यही क्षमता है। ईरान अपने सैन्य जखीरे का लगातार प्रदर्शन करता रहा है। अंतराष्ट्रीय प्रतिबंध के चलते इनमें से अधिकतर स्वदेश निर्मित हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़