हेमंत सरकार को गिराने की साजिश के आरोपी केजरीवाल की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2022

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश के कथित आरोपी रवि केजरीवाल को राहत देते हुए फिलहाल सुनवाई की अगली तारीख तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अब रवि केजरीवाल को अगली सुनवाई तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से उच्च न्यायालय में आज हलफनामा दिया गया है। इसके बाद न्यायमूर्ति ए के चौधरी ने राज्य सरकार को पूरक प्रति शपथ पत्र दाखिल करने की अनुमति प्रदान की। रवि केजरीवाल की ओर से उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका भाजपा नीत सरकार के फैसलों पर राहुल गांधी की टिप्पणी का समर्थन नहीं करता’ : विदेश विभाग

इस पर अदालत ने कहा कि अगर सरकार यह हलफनामा देती है कि वादी को इस बीच गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो अदालत उसके आग्रह को स्वीकार कर सकती है। इसके बाद सरकार की ओर से वादी को गिरफ्तार नहीं करने का हलफनामा दिया गया जिसे अदालत ने अपने आदेश में रिकॉर्ड करते हुए राज्य सरकार को प्रति शपथ पत्र दाखिल करने के लिए समय देने के आग्रह को स्वीकार कर लिया। मामले में अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। सत्ताधारी पार्टी के नेता रवि केजरीवाल को झारखंड मुक्ति मोर्चा से निष्कासित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विधायक रामदास सोरेन की ओर से सरकार गिराने की साजिश रचने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्रमुख खबरें

MEA Press Conference : Pakistan पर India का अब तक का सबसे बड़ा हमला, विदेश मंत्रालय ने दुनिया के सामने खोली आतंकिस्तान की पूरी पोल

केरल सरकार का बड़ा फैसला: NEET Protest के खिलाफ दर्ज सभी केस होंगे वापस, Ramesh Chennithala ने दी जानकारी

Taipei Open Semi-Finals: Unnati Hooda और Tanvi Sharma की धमाकेदार जीत, भारत की खिताबी उम्मीदें बरकरार

पूर्व सेना प्रमुख General VN Sharma का 96 वर्ष की आयु में निधन, सेना ने व्यक्त किया दुख