परमबीर सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए मुंबई पुलिस पहुंची कोर्ट

By अभिनय आकाश | Oct 28, 2021

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दिनों उनके वेतन रोके जाने की खबर सामने आई थी। अब क्राइम ब्रांच की तरफ से परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई गई है। उगाही कांड की जांच कर रही क्राइम ब्रांच के मुताबिक परमबीर सिंह का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। कल अर्जी पर 29 अक्टूबर को सुनवाई होगी। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परम बीर सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने के लिए एस्प्लेनेड कोर्ट के समक्ष एक याचिका दायर की। उसके खिलाफ उगाही के एक मामले में कोई सुराग नहीं मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने कोर्ट का रूख किया है। 

इसे भी पढ़ें: मादक पदार्थ मामला: मुंबई पुलिस दर्ज कर रही स्वतंत्र गवाह सैल का बयान

महाराष्ट्र सरकार ने रोकी सैलरी

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को महाराष्ट्र सरकार भगौड़ा मानते हुए उनकी सैलरी पर रोक लगा दी है। बता दें कि एंटीलिया कांड में आरोप लगने के बाद परमबीर सिंह छुट्टी के नाम पर मुंबई से बाहर गए थे, लेकिन अब लापता हैं। परमबीर सिंह पर मुम्बई, ठाणे में कई एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने परमबीर सिंह को समन कि पर कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में अब राज्य सरकार परमबीर को भगौड़ा मान रही है। 

उद्धव ने साधा परमबीर सिंह पर निशाना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बम्बई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ में एनेक्सी बिल्डिंग की दो विंग के उद्घाटन के मौके पर मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में एक ऐसा मामला है, जहां शिकायतकर्ता लापता हो गया है।  उद्धव ने कहा कि महाराष्ट्र में 1958 से एक मामला लंबित है क्योंकि आरोपी फरार है। लेकिन आज हमारे पास एक ऐसा मामला है जहां शिकायतकर्ता लापता है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की, लेकिन अब गायब हैं। हमें नहीं पता कि वह कहां हैं। इस पर भी गौर करने की जरूरत है। 

प्रमुख खबरें

Chaitra Navratri 2026: नौ दिन, नौ देवियों के नौ Lucky Colour, जानें किस रंग से चमकेगी आपकी किस्मत

Parliament में दो रंग: Lok Sabha में MSP पर तीखी तकरार, Rajya Sabha में भावुक विदाई का पल

IRCTC की श्री रामायण यात्रा: Ayodhya से Rameswaram तक, एक ही Tour में होंगे प्रभु राम के दर्शन

Modi Cabinet Decisions: BHAVYA योजना से मिलेंगे लाखों रोजगार, हाईवे, हाइड्रो पावर और MSP पर भी हुआ बड़ा फैसला