चुनावी रैली में झलका अरुण यादव का दर्द, कहा - फसल उगाई मैंने, काट कर कोई और ही ले गया

By सुयश भट्ट | Oct 09, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले खंडवा सीट पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का दर्द एक बार फिर से छलका है। बुरहानपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अरुण यादव ने कहा कि  हर बार फसल मैं उगाता हूँ,काट कोई और ले जाता है । 2018 में भी मेरे साथ यही हुआ था।

आपको बता दें कि अरुण यादव ने कहा कि आलाकमान ने मुझसे पूछा कि आपकी फसल किसी और को दे? मैंने कहा दे दो फिर उगा लेंगे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी और आलाकमान जो कहती है,मैं वही करता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं, और हमेशा रहूंगा।

इसे भी पढ़ें:पूर्व मुख्यमंत्री ने शिवराज सरकार पर उठाए कई सवाल, कहा - सिर्फ खाओ और खाने की स्थिति प्रदेश में नजर आती है 

दरअसल अरुण यादव खंडवा लोकसभा सीट से लगातार अपनी दावेदारी ठोक रहे थे। दिल्ली जाकर उन्होंने उपचुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। अरुण यादव ने दिल्ली में आलाकमान मुलाकात कर चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई थी। इसके साथ ही इस बारे में उन्होंने पार्टी आलाकमान को पत्र भी लिखा था। पत्र में लिखा था कि वे वह पारिवारिक कारणों से चुनाव का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश