Arvind Kejriwal ने चीन से व्यापार बंद करने की मांग की, कहा- इससे उसे सबक मिलेगा और भारत में रोजगार

By अंकित सिंह | Dec 14, 2022

भारत और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल में ही चीन और भारतीय सेना के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग में झड़प हो गई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया कि चीन की सेना भारत में अतिक्रमण की कोशिश कर रही थी। भारतीय सेना की ओर से उन्हें वापस खदेड़ भेजा गया। हालांकि, विपक्ष लगातार सरकार घेरने की कोशिश कर रहा है। इन सब के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चीन से व्यापार बंद करने की मांग कर दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इससे चीन को सबक मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: China Taliban: काबुल में अपने नागरिकों पर हुए हमले से घबराया चीन, कहा- जितनी जल्दी हो सके अफगानिस्तान छोड़ भागो

हालांकि, संसद में भी जबरदस्त तरीके से सरकार को घेरने की कोशिश भी विपक्ष की ओर से की जा रही है। संसद में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के सदस्यों नेबुधवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत एवं चीन के सैनिकों के बीच पिछले दिनों हुई झड़प के मुद्दे को फिर उठाया और इस पर चर्चा कराने की मांग की। दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति नहीं मिलने पर विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने वॉकआउट किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शून्यकाल में चीनी अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की।

प्रमुख खबरें

India Wholesale Inflation | भारत की थोक महंगाई में बड़ा उछाल! मार्च में दर बढ़कर 3.88% पहुंची, कच्चे तेल और गैस ने बिगाड़ा बजट

Double Vision: क्या है Diplopia बीमारी, जिसमें एक की दो तस्वीरें दिखती हैं? ये Life Style है बड़ी वजह

US Blockade पर Iran की America को सीधी चेतावनी, President Pezeshkian बोले- दबाव के आगे नहीं झुकेंगे

Shaurya Path: अंतरिक्ष में बदलने वाला है शक्ति संतुलन, रूसी सहयोग से ISRO तैयार करेगा Bharatiya Antariksh Station