Arvind Kejriwal को मिला तेलंगाना के सीएम का साथ, KCR बोले- पीएम मोदी को अध्यादेश वापस लेना चाहिए

By अंकित सिंह | May 27, 2023

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। आज उन्होंने हैदराबाद में अपने तेलंगाना के समकक्ष के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की। इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश को वापस लेने की मांग की। हैदराबाद में चंद्रशेखर राव ने कहा ने कहा कि हम केजरीवाल के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि अध्यादेश को नाकाम करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पीएम मोदी को अध्यादेश वापस लेना चाहिए, हम इसकी मांग करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली का बॉस कौन? फिर SC की चौखट तक पहुंची कानूनी जंग, केंद्र सरकार ने दायर की पुनर्विचार याचिका

गौरतलब है कि अध्यादेश जारी किये जाने से महज एक सप्ताह पहले ही उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस, कानून-व्यवस्था और भूमि को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली सरकार को सौंप दिया था। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली सेवाओं पर नियंत्रण के मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और तृणमूल कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों से समर्थन मांगा है।

प्रमुख खबरें

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत

Donald Trump ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर Norway पर साधा निशाना, 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू