दिल्ली के उपराज्यपाल से मिले अरविंद केजरीवाल, कहा- विकास के लिए मिलकर करेंगे काम

By अंकित सिंह | May 27, 2022

दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की। उपराज्यपाल के तौर पर शपथ लेने के ठीक 1 दिन बाद अरविंद केजरीवाल और विनय कुमार सक्सेना के बीच यह मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी आज उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के साथ बैठक हुई। हम दोनों ने काफी मुद्दों पर चर्चा की और तय किया कि हम मिलकर दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे।

इसे भी पढ़ें: जो मैं बोलता हूं वो मैं करता हूं: कार्यभार संभालते ही कहे अनुसार दिल्ली की सड़कों पर नजर आए नए LG, कहा- मेरे आने का टाइम फिक्स, जाने का नहीं

दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सक्सेना ने लोगों से कहा कि वे अतीत में हुई हिंसा को भुला दें और अपना देशप्रेम पूरी दुनिया को दिखाएं। उन्होंने कहा, ‘‘हाल के दिनों में मैंने देखा कि दिल्ली में कई दंगे हुए और अशांति फैली।’’ सक्सेना ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि ‘आपस में लड़े और खून भी बहाया है बहुत पर, जो कुछ भी हुआ है, अच्छा है उसे भुला दो।’’ उन्होंने कहा कि लोगों को अपने धर्म से ऊपर उठकर दुनिया को दिखाना चाहिए कि वे अपने देश से कितना प्रेम करते हैं। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से कहा कि एकजुट होकर हम कुछ भी पा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल