नामांकन से पहले बोले केजरीवाल, भ्रष्टाचार खत्म कर दिल्ली को आगे ले जाना है उद्देश्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों का उद्देश्य आगामी चुनाव में उन्हें हराना है लेकिन उनका उद्देश्य भ्रष्टाचार को हराना और दिल्ली को आगे ले जाना है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘एक ओर हैं भाजपा, जद(यू), लोजपा, जजपा, कांग्रेस और राजद। दूसरी ओर है स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा। मेरा उद्देश्य है भ्रष्टाचार को हराना और दिल्ली को आगे ले जाना। लेकिन उनका उद्देश्य है मुझे हराना।’’

भाजपा, जद(यू), लोजपा, कांग्रेस और राजद दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं। भाजपा ने जद(यू) और लोजपा से गठबंधन किया है वहीं कांग्रेस और राजद गठबंधन में हैं। दिल्ली में चुनाव आठ फरवरी को होने हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार