Arvind Ltd का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 11.62 प्रतिशत घटकर 87 करोड़ रुपये रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2023

नयी दिल्ली, 25 जनवरी कपड़ा विनिर्माता अरविंद लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 11.62 प्रतिशत घटकर 87 करोड़ रुपये रह गया। अरविंद लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में 98.44 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

इसे भी पढ़ें: Digital advertising में वर्चस्व की स्थित पर अमेरिकी न्याय विभाग ने Google पर मुकदमा किया

इस दौरान उसकी परिचालन आय भी घटकर 1,979.79 करोड़ रुपये रह गई। एक साल पहले समान अवधि में यह 2,270.07 करोड़ रुपये थी। कंपनी का कुल खर्च भी आलोच्य अवधि में 2,134.54 करोड़ रुपये से घटकर 1,899.7 करोड़ रुपये रह गया।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड