PM की कुर्सी खिसकते ही नेतन्याहू ने नई जंग छेड़ दी, गाजा के अस्पताल में दागी बड़ी मिसाइलें

By अभिनय आकाश | Nov 12, 2026

इजरायल में चुनाव के बाद जो सियासी उठा-पटक चल रही है तो उसके बीच वहां की सेना ने एक बार फिर गाजा पर एयर स्ट्राइक कर दी। खबर है इस हमले की चपेट में आने से तीन लोगों की कई लोगों की मौत हो गई कई लोग घायल हो गए। हालांकि इजरायल की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई कि हमला क्यों किया गया निशाना किसे बनाया गया। लेकिन गाजा में मिसाइल धमाका हुआ तो वहां कोहराम मच गया लोग देह्शत में आ गए। जिस इलाके में मिसाइल गिरी वहां तो चीख पुकार मच गई। इजरायल की तरफ से दागी गई  मिसाइल बिजली की रफ्तार से पहूंची। गाजा के खान यूनिस स्थित नासिर अस्पताल पर गुरुवार (12 नवंबर) तड़के हुए एक इजरायली हवाई हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय रिपोर्टों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

इसे भी पढ़ें: ईरान पर लिए सभी फैसले पलटने वाले हैं आइजनकोट? शपथ से पहले क्या कहा, इजरायल में हड़कंप

इजरायल रक्षा बल (IDF) ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने हवाई हमले के जरिए हमास के एक वरिष्ठ आतंकी और उसके अन्य साथियों को निशाना बनाया, जो अस्पताल के भीतर छिपे हुए थे। आईडीएफ के बयान के अनुसार, आम नागरिकों को होने वाले नुकसान की आशंका को कम करने के लिए हमले से पहले और दौरान सटीक हथियारों तथा हवाई निगरानी जैसे जरूरी कदम उठाए गए थे। वहीं, फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी 'वाफा' (WAFA) ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि यह हवाई हमला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर हुआ, जिससे सर्जरी विभाग के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। पत्रकार खालिद शाथ द्वारा कैद किए गए घटनास्थल के फुटेज के मुताबिक, हमले से अस्पताल के अंदरूनी हिस्से में भारी तबाही हुई है।

प्रमुख खबरें

महंगाई ने दिया बड़ा झटका! अक्टूबर में 6.09% पर पहुंची दर, 2 साल के High पर रिटेल इंफ्लेशन

Maharajganj: फर्जी पहचान पत्र बनवाकर रह रही Indonesian महिला Sonauli सीमा पर पकड़ी गई

US Dollar में मजबूती से फिसला रुपया, 33 पैसे की गिरावट के साथ 94.04 पर बंद

Mumbai Local Train में दिल दहला देने वाली वारदात: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को ट्रैक पर धकेला, गंवाना पड़ा बायां हाथ, आरोपी गिरफ्तार