ईरान पर लिए सभी फैसले पलटने वाले हैं आइजनकोट? शपथ से पहले क्या कहा, इजरायल में हड़कंप

eisenkot
@gadi_eisenkot/ANI
अभिनय आकाश । Nov 10 2026 6:27PM

इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने गादी आइजनकोट को नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान हर्ज़ोग ने ईरान के खतरे को गंभीर बताते हुए देश में एकजुटता का आह्वान किया। वहीं, आइजनकोट ने कहा कि इजराइल कई मोर्चों पर जंग का सामना करते हुए इस समय बेहद चुनौतीपूर्ण और निर्णायक दौर से गुजर रहा है।

इजराइल में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है।  राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने गादी आइजनकोट को नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन इसके साथ-साथ जो दूसरी बातें चल रही है। जब नई सरकार बनाने की कवायद यहां पर शुरू हुई है और हरजोग ने आयोजन कोर्ट को सरकार बनाने की जिम्मेदारी दे दी है तो इस दौरान राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने ईरान से जो खतरा हो रहा है उसको गंभीर बताया है। अब इसहाक हर्ज़ोग ने इसे लेकर के कहा है कि ईरान ने अपनी धमकियां एक पल के लिए भी बंद नहीं की है। इजराइल में जिस तरीके से नेतृत्व का परिवर्तन हो रहा है, होता हुआ दिख रहा है,वह ईरान और इजराइल के संबंधों के क्या नई गाथा लिखने वाला है? यह सवाल सबके मन में है। लेकिन एक और बड़ी बात है कि हर्ज़ोग राष्ट्रपति है इजराइल के, उन्होंने यह कहा कि इस मुद्दे से तुरंत निपटने की जरूरत है। जो ईरान को लेकर के और इजराइल के बीच में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: विपक्षी नेता आइज़नकोट को सरकार बनाने का न्योता, रुकावटें और रास्ते क्या

हर्ज़ोग ने गाजा के लिए 20 सूत्री योजना को आगे बढ़ाने की बात कही है। इस 20 सूत्री योजना पर आगे का दारमदार पूरा टिका हुआ है कि आखिर इजराइल और ईरान के रिश्ते कैसे होने वाले हैं? आइजन कोर्ट के आने के बाद क्या ईरान और इजराइल के बीच में बहुत कुछ बदलने वाला है। क्या आइजन कोर्ट बड़ा फैसला लेने वाले हैं? इसे लेकर के भी चर्चाएं बहुत तेजी के साथ चल रही है। उन्होंने आईजीन कोर्ट से ऐसी सरकार बनाने की अपील की है जो उन सभी इजराइलियों का प्रतिनिधित्व करें। चाहे उन्होंने पिछली सरकार को वोट दिया हो या उसके विरोधी गठबंधन को वोट दिया हो। हर्ज़ोग ने यह कहा है कि उनकी दिल से यह इच्छा है कि जो भी सरकार बने वह देश के सभी हिस्सों के बीच एकता जुड़ाव आपसी भरोसा बहाल करने का काम करें। आइजनकोट का बयान भी आया है और आप इस बयान के मायने समझिए। यह एक बड़ा संदेश है जो आइजनकोट जो है वो शपथ से पहले कह रहे हैं। आइजनकोट ने कहा है कि इजराइल मुश्किल दौर से गुजर रहा है। सरकार बनाने का न्योता आइजनकोट को मिला है और आइजनकोट का बयान पूरी दुनिया में छाया हुआ है।

 इसे भी पढ़ें: नेतन्याहू की विदाई से क्या फंस गया भारत! आइजनकोट के PM बनते ही टूटेंगे संबंध?


आइजनकोट ने कहा कि इजराइल इस समय बेहद चुनौतीपूर्ण और निर्णायक आपातकालीन दौर से गुजर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश कई मोर्चों पर जंग का लड़ाई का सामना कर रहा है। अलग-अलग मोर्चे हैं जहां पर इजराइल को सोचना है। अपनी दिशा को तय करना है और उस पर आगे बढ़ना है। अब आइजनकोट ने कहा कि ऐसे वक्त में जब इजराइल कई मोर्चों पर जंग का सामना कर कर रहा है। जबकि सेना के कई लक्ष्य अभी पूरे नहीं हुए हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़