असदुद्दीन ओवैसी के विधायकों ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, JDU में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2021

पटना। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के सभी पांच विधायकों ने बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और इसके बाद इन विधायकों के सत्तारूढ़ जद (यू) में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हो गयीं। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल इमान ने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया और इस मुलाकात के बारे में पत्रकारों से कहा कि सीमांचल की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की गयी। इससे पूर्व लोजपा के एक मात्र विधायक राजकुमार सिंह ने भी बृहस्पतिवार को नीतीश कुमार से मुलाकात की। उसके बाद उनके जद (यू) में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही हैं। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा