Ashok Leyland श्रीलंका परिवहन बोर्ड को 500 बसों की आपूर्ति करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2023

चेन्नई।भारी वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लेलैंड को श्रीलंका परिवहन बोर्ड (एसएलटीबी) से 500 बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि एसएलटीबी से मिले ठेके के तहत उसने पड़ोसी देश में 75 बसों की आपूर्ति कर दी है। यह ठेका भारत सरकार की आर्थिक सहायता योजना के तहत भारतीय निर्यात आयात बैंक द्वारा दी गई ऋण सहायता का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें: OYO IPO के लिए 15 फरवरी तक दोबारा दस्तावेज दाखिल करेगी

अशोक लेलैंड के अध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय परिचालन) अमरदीप सिंह ने कहा, इस समय कुल 5,000 से अधिक अशोक लेलैंड बसें श्रीलंका परिवहन बोर्ड के पास हैं। नयी 32 सीटों वाली बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जाने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अशोक लेलैंड बस और ट्रक श्रीलंका में ही बनते हैं और उन्हें ब्रांड लंका अशोक लेलैंड के नाम से पहचाना जाता है।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान