अश्चिनी चौबे का विवादित बयान, कहा- राबड़ी भाभी हैं, घूंघट में रहें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

पटना। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने राजद नेता राबड़ी देवी के बिहार में राजग में दरार के दावों को खारिज करते हुए यह कहकर विवाद उत्पन्न कर दिया कि बेहतर होगा कि ‘‘वह घूंघट में रहें।’’ चौबे ने यह बयान बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से किये गए इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिया कि नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली राजद से अलग होने और राजग में वापसी के कुछ समय बाद राजद के साथ फिर से एक होने की बात की थी।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव ‘न्यू इंडिया’ के चयन के लिए: नरेन्द्र मोदी

राबड़ी ने दावा किया कि पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कुमार के दूत के तौर पर पांच बार उनके पास आये थे और उन्होंने जदयू अध्यक्ष कुमार पर विश्वास नहीं होने के चलते उन्हें वापस कर दिया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि इससे संकेत मिलता है कि जदयू और भाजपा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। केंद्रीय मंत्री चौबे सीतामढ़ी में प्रचार कर रहे थे और उनसे उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई। इस पर उन्होंने कहा, ‘‘राजग में कोई दिक्कत नहीं है। मैं राबड़ी देवी के बारे में क्या कहूं? वह मेरी भाभी हैं। बेहतर होगा यदि वह घूंघट में रहें।’’

इसे भी पढ़ें: राफेल सौदे की घोषणा के बाद अनिल अंबानी की कंपनी के 14.37 करोड़ यूरो का कर माफः ले मोंडे

राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी ने एक वीडियो बयान जारी किया है जिसे उनकी पार्टी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है जिसमें उन्होंने चौबे से पूछा है किक्या उनकी पुरुषवादी सोच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अनुरूप है। राबड़ी ने वीडियो में कहा, ‘‘चौबेजी आपको देश के लोगों को यह बताना चाहिए कि आपको महिलाओं के घूंघट से बाहर निकलने और सामाजिक जीवन में शामिल होने से क्या परेशानी है।’’

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana