Asia Cup 2025 Hockey Full Schedule: हॉकी एशिया कप का पूरा कार्यक्रम हुआ जारी, पहले मैच में चीन से भिड़ेगा भारत

By Kusum | Aug 19, 2025

मंगलवार, 19 अगस्त को हॉकी एशिया कप 2025 का कार्यक्रम जारी हो गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ मुकाबले से करेगा। मेजबान भारतीय टीम पूल ए में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ है। वहीं पूल बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीन ताइपे की टीमों को रखा गया है। वहीं, पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है। 

वहीं आठ टीमों के इस टूर्नामेंट के विजेता को नीदरलैंड और बेल्जियम में 2026 में होने वाले वर्ल्ड कप में सीधे जगह मिलेगी। मलेशिया और बांग्लादेश के मुकाबले के साथ 29 अगस्त को इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी जबकि प्रतियोगिता के पहले दिन के अंतिम मुकाबले में भारत और चीन आमने-सामने होंगे। 

पूल चरण के बाद सुपर फोर मुकाबले तीन और 6 सितंबर तक खेले जाएंगे। सुपर फर मुकाबलों का ऐलान पूलचरण के बाद किया जाएगा। फाइनल, तीसरे स्थान का प्ले ऑफ और पांचवें-छठे स्थान का क्लासीफिकेश सात सितंबर को होगा। 

प्रमुख खबरें

Akshar Patel से हुई Bowling में बड़ी चूक, Sameer Rizvi ने बचाई लाज, Delhi की रोमांचक जीत.

James Anderson का The Hundred पर बड़ा बयान, कहा- हर पल नापसंद किया, ECB को लगा झटका

Middle East जंग का मैदान बना, Iran-Israel के साथ Hezbollah भी कूदा, दुनिया पर गहराया संकट

Global Tension और Crude Oil में उछाल से Share Market में भूचाल, Sensex 1400 अंक लुढ़का