एग्जाम सेंटर में शार्ट्स पहनकर पहुंची छात्रा को रोका, पर्दा लपेट कर देना पड़ा परीक्षा; जानें पूरा मामला

By निधि अविनाश | Sep 17, 2021

असम में एक 19 वर्षीय छात्रा को एग्जाम देने से मना कर दिया गया क्योंकि वह शॉर्ट्स पहनकर परीक्षा देने पहुंची थी। जोरहाट के असम कृषि विश्वविद्यालय (Assam Agricultural University) की प्रवेश परीक्षा देने पहुंची 19 वर्षीय जुबली तमुली को अपने चारों तरफ पर्दा लपेट कर रहना पड़ा। अग्रेंजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक, जुबली अपने पिता के साथ बिश्वनाथ चरियाली से 70 किमी की दूरी तय कर  तेजपुर शहर पहुंची थी। जब वह एग्जाम सेंटर गिरिजानंद चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में पहुंची तो एंट्री के वक्त उसे किसी ने नहीं रोका लेकिन जैसे ही वह परीक्षा हॉल में पहुंची तो हंगामा शुरू हो गया। 

इसे भी पढ़ें: 2 साल पहले जिस लड़के पर लगाया था बलात्कार का आरोप उसी से रचाई बेटी की शादी!

जुबली ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे अपमानजनक अनुभव बताया और कहा कि, अगर मेरे पास बुनियादी सामान्य ज्ञान की कमी है, तो मैं जीवन में कैसे सफल होऊंगी, यह "पूरी तरह से अनुचित" था। जुबली ने बताया कि, एग्जाम सेंटर में न तो मास्क की जांच की और न ही तापमान की लेकिन उन्होंने शॉर्ट्स की जांच की।बता दें कि जुबली अपने साथ हुए इस अनुभव के बारे में असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु को पत्र लिखेगी। इस मामले को लेकर जीआईपीएस के प्राचार्य डॉ अब्दुल बकी अहमद ने बताया कि, इस घटना के दौरान वह कॉलेज में मौजूद नहीं थे। उन्होंने आगे कहा कि, शॉर्ट्स के बारे में कोई नियम नहीं है लेकिन परीक्षा के दौरान एक डेकोरम बनाए रखना बहुत जरूरी होता है और इसको लेकर खुद माता-पिता को पता ही रहना चाहिए।

प्रमुख खबरें

देशभर में Paper Leak प्रदर्शन की FIR रद्द, Supreme Court के आर्टिकल 142 का उपयोग

Swara Bhasker ने पद्मावत की जौहर को बताया कायरता, भड़के लोग बोले- इतिहास का ज्ञान शून्य और संवेदनशीलता खत्म

एलडीएफ को कमजोर नहीं होने देगी भाकपा, बातचीत से सुलझेगा विवाद: बिनॉय विश्वम

Jammu-Kashmir में Medical Interns के Stipend बढ़ाने की मांग तेज, डॉक्टरों के प्रदर्शन के बाद Congress ने CM Omar को लिखा पत्र