असम कांग्रेस प्रमुख ने अखिल गोगोई से मुलाकात कर विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2021

गुवाहाटी। असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने इस साल के अंत में पांच विधानसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव संयुक्त रूप से लड़ने की संभावना तलाशने के लिये रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई से मुलाकात की है। हालांकि, सोमवार देर रात को शिवसागर में हुई चर्चा बेनतीजा रही और दोनों पक्षों ने आने वाले दिनों में चर्चा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बोरा ने संवाददाताओं से कहा, यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी क्योंकि मैं अपनी पार्टी की बैठक के लिए उनके (गोगोई के) निर्वाचन क्षेत्र में हूं। हम दोनों भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ हैं।

इसे भी पढ़ें: असम में हिमंत सरकार के सौ दिन पूरे: सीमा विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे, हिंदुत्ववादी एजेंडे को आगे बढ़ाने का लगा आरोप

आठ अगस्त को, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी और जाकिर हुसैन सिकदर ने गुवाहाटी में रायजोर दल के मुख्यालय पहुंच गोगोई और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 126 सदस्यीय विधानसभा में 60 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद ने नौ और यूपीपीएल ने छह सीटें जीती थीं। विपक्षी खेमे में, कांग्रेस को 29 और एआईयूडीएफ को 16 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। बीपीएफ ने चार और माकपा ने एक सीट जीती थी। रायजोर दल के गोगोई ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव होना है। इनमें से एक-एक सीट पर यूपीपीएल, बीपीएफ विधायक का निधन हो गया है। कांग्रेस के दो विधायकों के भाजपा में शामिल होने से दो सीटें खाली हुई हैं। वहीं, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल केन्द्रीय मंत्री बन चुके हैं। लिहाजा उनकी छोड़ी हुई सीट पर भी उपचुनाव होना है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश