असम में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर, 14 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या हुई 61

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 25, 2026

गुवाहाटी, 24 जुलाई असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को बेहद गंभीर बनी रही। पिछले 24 घंटों में 14 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है, जबकि राज्य के नौ जिलों में 7.05 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों में चराईदेव जिले में सात, शिवसागर में छह और जोरहाट में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है।

इसके बाद चराईदेव में 1.9 लाख और जोरहाट में 1.3 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को 11 जिलों में 7.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित थे। एएसडीएमए ने बताया कि प्रशासन सात जिलों में 363 राहत शिविर और राहत सामग्री वितरण केंद्र चला रहा है, जहां 1,15,205 बेघर हुए लोगों को शरण दी गई है।

प्रमुख खबरें

Gyan Ganga: रावण का जन्म, उसके भाइयों की तपस्या और वरदान की कथा

श्री चरणी के चार विकेट, पहले महिला ODI में भारत ने जिम्बाब्वे को 197 पर रोका

PoJK की तरह PoGB में भी बेअसर रहेंगे Local Body Elections, पार्षदों को नहीं मिलेगी विकास निधि

स्वास्थ्य का अधिकार, जीवन के अधिकार का अभिन्न अंग है, BJP सांसद अरुण गोविल ने UN में भारत के सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का जिक्र किया