रिजिजू ने असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2017

लखीमपुर। केन्द्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने आज असम के बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई दौरा किया। यहां बाढ़ जनित घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 45 हो गई है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, नीति आयोग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद थे। इससे पहले रिजिजू ने लखीमपुर में जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। यह जिला बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हैं। इसके अलावा उन्होंने पसनोई बाउदिलान गांव का भी दौरा दिया और प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत करके उन्हें केन्द्र की ओर से मदद का भरोसा दिलाया।

 

अकेले लखीमपुर जिले में तीन लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। हालांकि पिछले दो दिन से जिले में बारिश नहीं हुई है लेकिन कई स्थान पर ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर चल रहीं हैं। लखीमपुर जिला अधिकारियों ने केन्द्रीय मंत्री को जिले में चलाए जा रहे राहत अभियानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी घटना शुरू हो गया है। अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों और लखीमपुर में भारी बारिश के कारण 14 नदियो और सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सात राजस्व क्षेत्रों के 431 गांव पानी में डूबे हैं और लखीमपुर में 3,27,729 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारी ने बताया कि 20 राहत शिविर और 205 स्वास्थ्य शिविर बनाए गए हैं। रिजिजू ने जिला प्रशासन से राहत अभियान में तेजी लाने को कहा है। इस दौरान उन्होंने जिले में बाढ़ की स्थिति पर एक प्रारंभिक रिपोर्ट देखी और केन्द्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रमुख खबरें

Dakshina Kannada में पुलिस कांस्टेबल की कार से टक्कर होने के कारण मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

CM Dhami ने नववर्ष के मद्देनजर कानून-व्यवस्था, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

संतों की आपत्तियों के बाद Sunny Leone का मथुरा में कार्यक्रम रद्द

Delhi Cabinet ने दिल्ली जन विश्वास विधेयक को मंजूरी दी