भारतीय क्रिकेटरों को मारने की धमकी देने के आरोप में असम का व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने असम के एक व्यक्ति को भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुरुवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि मोरीगांव जिले के शांतिपुर के निवासी ब्रज मोहन दास (19) को मंगलवार को असम पुलिस की मदद से एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया। दास ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को 16 अगस्त को कथित तौर पर एक ई-मेल भेजा, जिसमें भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को मारने की धमकी दी गई थी।

मुंबई एटीएस ने जांच शुरू की क्योंकि शहर में बीसीसीआई मुख्यालय है। एटीएस ने आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया। जांच एजेंसी ने ‘आईपी एड्रेस’ का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने असम में स्थानीय अदालत के समक्ष उसे पेश करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड में लिया और उसे यहां लाया। जांच में पता चला कि उसने कुछ अन्य देशों के क्रिकेट बोर्डों को भी यही धमकी भरा मेल भेजा था। अधिकारी ने कहा कि मझगांव की अदालत ने उसे सोमवार तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है।

प्रमुख खबरें

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग