असम पुलिस ने 4 जिलों से 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया, आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े हैं तार

By अनुराग गुप्ता | Jul 28, 2022

गुवाहाटी। असम पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 जिलों से 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि इन संदिग्धों के तार आतंकवादी संगठन अल-कायदा से जुड़े हुए हैं। इस संबंध में असम पुलिस का बयान भी सामने आया है। जिसके मुताबिक, मोरीगांव, बारपेटा, गुवाहाटी और गोलपारा जिलों से 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के संदेह में असम का एक युवक गिरफ्तार 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मोरीगांव के सहरियागांव में जमीउल हुडा मदरसा की इमारत को बंद कर दिया गया है क्योंकि यह हिरासत में लिए गए लोगों के लिए एक सुरक्षित घर है। हिरासत में लिए गए लोगों के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त हुए हैं। इनके लिंक और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

मोरीगांव एसपी अपर्णा एन ने बताया कि हमें मुस्तफा नाम के एक व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली, जो मोरियाबारी में एक मदरसा चलाता है जहां देश विरोधी गतिविधियां होती हैं। वो उप-महाद्वीप में अल-कायदा से संबंधित अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) के वित्तपोषण से जुड़ा हुआ है। यूएपीए की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक कार्यकर्ता को कोलकाता से जबकि एक को बारपेटा से गिरफ्तार किया गया। वे राष्ट्र-विरोधी और आतंकी फंडिंग गतिविधियों में शामिल थे, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। आगे की जांच और बैंक खाते का विश्लेषण किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: LG मनोज सिन्हा ने कहा- किसानों को कैसे मिले तत्कालीन लाभ, ज़मीनी स्तर पर किया जाएगा काम 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा और अब्बास अली को मोरीगांव और गोलपारा से हिरासत में लिया गया। मुस्तफा एक मदरसा चलाता है और उप-महाद्वीप में अल-कायदा से संबंधित एबीटी के वित्तपोषण से जुड़ा हुआ है, जबकि अब्बास एबीटी के फरार सदस्यों में से एक को रसद और आश्रय प्रदान करता है।

प्रमुख खबरें

Mizoram में 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर बरामद

SRH vs RR IPL 2024: रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से दी मात

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान