असम ने ग्रामीण संपत्ति सर्वेक्षण के लिए भारतीय सर्वेक्षण विभाग के साथ किया समझौता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2021

गुवाहाटी। असम सरकार ने राज्य में स्वामित्व योजना लागू करने के लिए भारतीय सर्वेक्षण विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को एक एकीकृत संपत्ति सत्यापन समाधान प्रदान करना है। असम के भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण के निदेशक शांतनु पी गोटमारे और भारतीय सर्वेक्षण विभाग के असम एवं नगालैंड निदेशक के बीच एमओयू पर सोमवार को हस्ताक्षर किए गए। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय और असम सरकार का राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, पंचायत और ग्रामीण विकास के सहयोग से इस योजना को लागू करेंगे।

इसे भी पढ़ें: इज़राइल में सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

स्वामित्व योजना 24 अप्रैल, 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रयोगिक आधार पर शुरू की गई थी और यह इस साल 24 अप्रैल को पूरे भारत में शुरू की गई। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में बसे मकान मालिकों के अधिकारों का रिकॉर्ड रखेगी, जिसकी मदद से वे बैंकों से ऋण और अन्य वित्तीय लाभ लेने के लिए अपनी संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग करने में सक्षम होंगे।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात